बिन्दकी/फतेहपुर । अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 2 लोग घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी नगर के फाटक बाजार मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक धर्मेंद्र यादव उम्र 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मनु लाल यादव निवासी मोहल्ला मीरखपुर कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
वहीं दूसरी दुर्घटना में दरवेशाबाद गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रोड किनारे खड़ा ट्रक का खलासी राजेश गौड़ उम्र 23 वर्ष पुत्र सरवन निवासी ग्राम सिमरी थाना डीघा जनपद संत कबीर नगर घायल हो गया । दुर्घटना के बाद ट्रक के खलासी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । घायल खलासी राजेश ने बताया कि वह दरवेशाबाद गांव के समीप एक पशु आहार के फैक्ट्री में सामान उतारने आया था और रोड किनारे खड़ा हुआ था तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी ।
