बिन्दकी/फतेहपुर । रात में घर के समीप पेड़ के नीचे बंधी एक भैंस अज्ञात चोर चोरी कर ले गए सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । पशुपालक में काफी खोजबीन की लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चला जिसके चलते पशुपालन में मामले की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार नगर के ललौली रोड मंडी समिति गली में व्यापारी चुन्नीलाल उत्तम का घर है । घर के समीप ही शुक्रवार की रात को उनकी एक भैस पेड़ के नीचे खूंटे से बंधी थी रात को अज्ञात चोर लगभग ₹40000 की कीमत की भैंस चोरी कर ले गए ।
चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया पालक चुन्नीलाल ने काफी खोजबीन की लोगों से पूछताछ किया । लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चला इस मामले में चुन्नी लाल उत्तम ने मामले की सूचना पुलिस को दिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है । चुन्नीलाल उत्तम ने बताया कि रात कुत्तो की भौंकने की आवाज आई थी ऐसा प्रतीत होता है कि तभी अज्ञात चोर भैंस चोरी कर ले गए ।
