– सनातन धर्म ही है हिंदुस्तान की पहचान ।

– बडी संख्या में तैनात रही पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों ने रखी हर गतिविधि पर पैनी नजर ।

जहानाबाद/फतेहपुर । जनपद के जहानाबाद कस्बा के राम जानकी राम तलाई धाम से आज शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर पूर्व वर्षो की भांति निकलने वाली हिन्दू सम्मेलन के बैनर तले शोभायात्रा में हजारों की तादाद पर लोग जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष के साथ हाथों में केसरिया ध्वज पताका लिए जुलूस के साथ थाना मोड़ से चौक,औरंगाबाद, बाकरगंज,बाजार लालूगंज,नई बाजार,कोड़ा,कापिल मोड़,गढ़ी होते हुए पोजेपुर,नया बस स्टॉप आदि विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राम तलाई मंदिर पर पहुंच कर धर्म सभा में शरीक हो गए ।
शोभायात्रा का कस्बे के चौक,औरंगाबाद,बाजार लालूगंज,पोजे पुर व नया बस स्टॉप पर भारी संख्या में महिलाओं ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया । वहीं डीजे की भक्ति से ओत-प्रोत धुन पर युवा थिरकते नजर आए । कस्बे के लगभग 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर खिचड़ी वितरण समारोह का आयोजन हुआ ।
चौक स्थित अनुराग तिवारी,मूलचंद गली में समाजसेवी पारुल नरेश ओमर, विपिन ओमर, बालाजी हॉस्पिटल सहित विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने स्टाल लगा कर खिचड़ी वितरण किया । भारी जुलूस के मद्देनजर प्रशासन भी दोस्तों दोस्तों नजर आया ।

उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा,क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि कुमार प्रजापति,थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तथा राजस्व निरीक्षक अजय मिश्रा सहित राजस्व कर्मी बृजेंद्र प्रताप सिंह,यदुवेंद्र सिंह,मनोज कुमार,सुमित कुमार सहित एलआईयू की भी टीम सक्रिय नजर आई ।
हिंदू धर्म सभा में पहुंचे वक्ताओं ने सनातन संस्कृति को हिंदुस्तान की पहचान बताते हुए आचार्य अजीत राज (प्रांतीय संयोजक बजरंग दल) तथा विश्व हिंदू परिषद से प्रांत संगठन मंत्री मधुराम,प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र,जिलाध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा,मनीष सचान जिलाध्यक्ष,अशोक कुमार विभाग संचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ,पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,जन्मेजय मिश्रा कार्यक्रम संचालक, लाल सिंह सूर्यवंशी कार्यक्रम संयोजक शहीद वक्ताओं ने हिंदू धर्म की संस्कृति पर अपने अपने विचार रखते हुए देश पर आज वर्तमान सरकार द्वारा आतंकवाद तथा पड़ोसी मुल्कों को आगाह करने का काम किया है तथा हिंदू राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होकर मकर संक्रांति जैसे पर्व पर समरसता कायम करने पर भी बल दिया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष दीपू ओमर,मुकुंद गोपाल गुप्ता, अनिल सर्राफ,इंद्रपाल गुप्ता,महेश चौरसिया,भोला अवस्थी, संतोष यादव,उपेंद्र सचान,वेद प्रकाश उत्तम,सर्वेश सोनकर, मयंक सचान उर्फ डीएम,ज्ञानी उत्तम (पटेल ढाबा), चंद्रपाल उत्तम बौहार, अवधेश पुजारी, राजा अग्निहोत्री मुकेश ओमर, विवेक उत्तम,ओम प्रकाश पाल,अरविंद निषाद, कन्हैया लाल बाजपेई,राहुल तिवारी,पिंटू सविता,रामकृष्ण गौड़,गीता गुप्ता, मालती,जालिंद्री व देवरती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
