कानपुर । आज शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जगह-जगह विशाल प्रसाद भण्डारे लगाकर खिचड़ी प्रसाद बांटा गया । समाजसेवियों ने गर्म कपड़े और अन्य प्रकार का सामान जरूरतमंदों को दान किया गया । वहीं लोगों ने भगवान सूर्य देव से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं की । विश्व श्री राम सेवा सामाजिक संगठन कानपुर के नेतृत्व में सचौली गांव में विशाल खिचड़ी भोज आयोजित किया गया । विश्व श्री राम सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेंट करते हुए कहा कि विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन भारत वर्ष में विभिन्न राज्यों में अपनी अलग सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है । जिनमें मुख्यतः समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा स्वास्थ और रोजगार पहुंचाना है ।
इस अवसर पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के कानपुर जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह,विपेंद्र सिंह अध्यक्ष बिठूर विधानसभा,सुधीर कुमार जिला सेवा प्रमुख,आदर्श पांडेय जिला मीडिया प्रभारी,उमाशंकर उपाध्यक्ष भीतरगांव ब्लॉक,वीरू सिंह, सत्यम सिंह, सचिन, रिंकू सिंह, जागेश्वर,उदय यादव,महेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।
