फतेहपुर । जीवन भर परिवार के लिए सब कुछ करने वालों को जब उनकी जिंदगी में अंधेरा करके उनके ही परिवार वाले उन्हें वृद्धआश्रम में छोड़ देते हैं ।
ऐसे लोगो के बीच आज शनिवार को भोजन जन सेवा समिति उ.प्र. के द्वारा जमालपुर मवइया स्तिथि वृद्धजन आवास में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम रखा ।
वृद्धाआश्रम पहुँच कर यहाँ रहने वाले बुजुर्ग लोगो की थाली में खिचड़ी,घी,मुगौड़े,गजक,तिल लड्डू,बिस्कुट,सेब और मिष्ठान वितरण की । जिससे उन लोगो को अपनों की कमी पर्व में महसूस न हो । पर्व के अवसर पर बुजुर्गों ने पहुँचे अतिथियों का प्रेम पाकर भाव विभोर हो गए और पहुचे सभी अतिथियों को ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया ।
कुमार शेखर ने कहा कि समिति के द्वारा प्रत्येक छोटे बड़े पर्व पर ऐसे ही निराश्रितो के बीच पूरे हर्षोउल्लास के साथ पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं और उन्हें पर्व से संबंधित सामग्री वितरण किया जाता है ।
इस पुनीत कार्य के सहयोगी रहे कुमार शेखर,समाजसेवी रीता सिंह तोमर,साधना चौरसिया,रेखा पासवान,नरेश गुप्ता,आचार्य रामनारायण,सागर कुमार,करण कुमार,शिवांशु चौरसिया,तनु, वृद्धजन आवास की अधिक्षिका महोदया नीतू वर्मा,संदीप,दुर्गा आदि ।
