बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड के मुसाफा गांव मे 45 वर्षो से अधिक समय से प्रति वर्ष होता आ रहा विशाल रूद्र यज्ञ एवं रासलीला के तैयारी को लेकर बैठक हुई ।
जिसमे कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई । रूद्र यज्ञ मे यज्ञाचार्य मोहित मिश्रा बनारस जिनके सानिध्य मे रूद्र यज्ञ संपन्न होगा । रासलीला वृन्दावन के सुप्रसिद्ध रासाचार्य स्वामी श्री हरेकृष्ण के कृपा पात्र पुत्र भावेश कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य मे भगवान श्री कृष्ण रासलीला संम्पन्न होंगी ।
कार्यक्रम 15 फरवरी 2023 से 23 फरवरी 2023 तक चलेगा । कार्यक्रम श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर प्रांगण मे होगा ।पंडित संतोष शुक्ला मुख्य जजामन होंगे । 22 फरवरी 2023 को सामूहिक ब्राम्हण बालको के यज्ञपवित संस्कार होंगे ।
विशाल रूद्र यज्ञ एवं रासलीला संपन्न होने के पश्चात विशाल भंडारा होगा।कार्यक्रम आचार्य चंद्रवली तिवारी,प्रकाश नारायण पाण्डेय,राहुल गुप्ता,संतोष तिवारी,अमित तिवारी,संजय तिवारी ,शुभम अवस्थी,आशीष मिश्रा,मोहन बाजपेई मोहित दीक्षित राधे शुक्ला छोटू शुक्ला गौरव शुक्ला,ईसू आदि के देख-रेख मे कार्यक्रम संपन्न होगा ।
