अमौली/फतेहपुर । मकर संक्रांति पर्व में अमौली चौराहे पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण का आयोजन रवि किराना स्टोर के सामने किया गया ।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम के आयोजक रवि ओमर ने बताया कि खिचड़ी भोज का कार्यक्रम अनवरत कई वर्षों से चल रहा है मकर संक्रांति का पर्व आस्था और सौहार्द का प्रतीक होता है तथा हमें मिलजुल कर के सभी त्यौहारों को परंपरा पूर्ण आनंद तरीके से मनाना चाहिए ।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान अवश्य करना चाहिए । जिससे हर जरूरतमंद का पेट भर सके । इस वर्ष मकर संक्रांति 2 दिन मनाया गया कुछ लोगों ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया कई जगहों पर 15 जनवरी को मनाया गया है ।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में शिवकुमार ओमर,सानू खान,दीपक ,चच्चा,शिवा,सतेंद्र,सादाब,पंकज,देवेंद्र,कुलदीप,चिनकू,इमान खान इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
