बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के लंका रोड में आयोजित सात दिवसीय अंतर्जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया ।

साथ ही फाइनल में पहुचे खिलाड़ियों को जीत का आशीर्वाद दिया ।
एकल फाइनल मुकाबले में ऋषभ ओमर कानपुर ने धर्मवीर लखनऊ को 21-13,21-16 से हरा कर 21000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता ।
संरेख झांसी ने सोहन कानपुर को 20-22 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया । इससे पूर्व महिला वर्ग के फाइनल में आकांक्षा तिवारी प्रयाराज ने ग्रेसी प्रयागराज को 21-11,21-17 से हराकर मुकाबला जीता । पायल प्रतापगढ़ ने ऋचा को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया । डबल्स फाइनल में ऋषभ ओमर एवं अभिनीत प्रताप कानपुर की जोड़ी ने हर्ष प्रताप एवं अनुपम लखनऊ की जोड़ी को 21-12, 21-18 से हरा कर फाइनल जीता । संरेख व नमन की जोड़ी ने धरमबीर व सौन्दर्य को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
महिला डबल में पायल सिंह ऋचा सिंह ने आकांक्षा तिवारी, पलक प्रिया को हराकर फाइनल जीता ।

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही अच्छे व्यक्तित्व का विकास होता है जिसे जीवन में सफलता मिलती है ।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जवाहर गुप्त,व्यापारी नेता व समाजसेवी एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया बाल कल्याण समिति के मंत्री गोवर्धन,पुरुषोत्तम, राम प्रकाश लोहिया,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक जय कृष्ण ओमर,कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता,प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे,संयोजक लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना,सह संयोजक तथा बीजेपी नेता अश्वनी गुप्ता,रेफरी अमित कुमार दीक्षित, लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित रविकांत मिश्र,नेशनल रेफरी प्रकाश मिश्रा,स्कोरर आशुतोष शुक्ल,बीजेपी नेत्री स्वाति ओमर,समाज सेवी मोनू शुक्ला,व्यापारी नेता मोहम्मद इम्तियाज,मोहम्मद ताज सिद्दीकी,अनूप अग्रवाल,रिंकू तिवारी,रमेश गुप्ता,अज्जू गुप्ता,कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी सहित तमाम लोग रहे ।
