जहानाबाद/फतेहपुर । कस्बा जहानाबाद के अमौली मार्ग कलाना गांव के समीप गरिमा कोल्ड स्टोर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई । जिस पर बाइक में सवार बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के निवासी नीरज पुत्र राम सेवक फूला पत्नी पप्पू तथा मोनू पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों की सूचना पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया । जहां उपचार के दौरान मोनू की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं फूला तथा नीरज गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक मोनू अपनी मां फूला तथा बहनोई नीरज के साथ जनपद कानपुर नगर के थाना साढ क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर से अतर्रा बांदा जा रहे थे । जैसे ही जहानाबाद से 2 किलोमीटर दूर एक कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे वहां पर पीएनजी पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क किनारे जमा मिट्टी पर जाकर बाइक फिसल गई । जिसके चलते यह गंभीर हादसा हो गया ।
