फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों की समुचित व्यवस्था एवं देखरेख की वास्तविक स्थिति हेतु भौतिक सत्यापन तथा निरीक्षण करने के लिए जनपद फतेहपुर हेतु श्री आनन्द कुमार सिंह-।। विशेष सचिव,अल्पसंख्यक कल्याण उ०प्र० शासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है ।

श्री आनन्द कुमार सिंह जनपद में आज से 18 जनवरी2023 तक भ्रमण पर रहेंगे ।
जनपद विशेष सचिव सीधे गौ आश्रय स्थल रारा,सलेमाबाद एवं बनरसी पहुॅचे का निरीक्षण किया ।
रारा में ग्राम प्रधान राम देवी के पति मिले जिस पर विशेष सचिव ने अप्रसन्नता व्यक्त की ।
विशेष सचिव ने तीनों गौशालाओं पर गोवंश को ठंड से बचाव हेतु तिरपाल एवं अलाव की व्यवस्था देखी तथा सम्बधितो को निर्देशित किया कि कोई भी जानवर ठंड की वजह से बीमार न पड़े । साफ-सफाई हेतु गोपालकों को निर्देशित किया गया । गोशाला में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा रखें । साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सड़क पर कोई भी छुट्टा जानवर घुमता हुआ न मिले ।
रारा गौशाला में जिन नर गोवंशों का बधियाकरण नहीं किया गया है । इसको तत्काल बधियाकरण करने हेतु निर्देश दिए गए । सलेमाबाद गोशाला में स्वावलंबन हेतु गोबर के लट्ठे पूर्व में बनाये जाते थे जो वर्तमान में कियाशील नहीं है । इसको तत्काल प्रारंभ करने के साथ जनपद के अन्य गौशालाओं में भी स्वावलंबन कार्य को संचालित करना सुनिश्चित करें ।
निरीक्षण के दैरान उपजिलाधिकारी सदर,समय परियोजना निदेशक,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,पशु चिकित्साधिकारी,भिटौरा एवं दमापुर सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
