फतेहपुर । देवमई विकास खंड के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी नौबहार सिंह खुराना को राष्ट्र निर्माण पार्टी फतेहपुर का जिला सचिव नियुक्त किया गया है ।
श्री नौबहार सिंह खुराना को जिला सचिव नियुक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ० आनंद कुमार ने उम्मीद जताई है कि नौबहार सिंह खुराना पार्टी के प्रसार न प्रचार में इमानदारी व निष्ठा के साथ योगदान करेंगे ।
जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर नौबहार सिंह खुराना को अजय कुमार यादव,ललित कुमार,अमित,जय प्रकाश,भोले, कल्लू ,छोटे व बाबू सिंह सहित अनेक लोगों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है ।
