बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिन्दकी,फतेहपुर में शासन की मंशा अनुरूप प्राचार्य प्रोफेसर पी० के० वार्ष्णेय के दिशानिर्देशन में “सड़क सुरक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
यह कार्यक्रम क्रीडा विभाग,एनएसएस तथा रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
