फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि बीते दिन प्रेषित प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में सामूहिक विवाह का आयोजन लिपिकीय त्रुटिवश 24 जनवरी 2023 अंकित हो गया है । जबकि जिला स्तरीय समिति द्वारा दिनांक 24.02.2023 को सामूहिक विवाह के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है । इच्छुक पात्र लाभार्थी 24 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने विकास खण्ड/नगर पालिका/नगर पंचायत में आवेदन कर सकते हैं ।
