फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 21 जनवरी 2023 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की पीपल टी,आनलाइन लखनऊ,अपोलो होम हेल्थकेयर लि0,दिल्ली ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स,लखनऊ,कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू प्रा.लि., अहमदाबाद एवं पंतकली एग्रो प्रा०लि० आदि कपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्याथियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल का www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाइस्कूल इटर स्नातक आई0टी0आई0/ डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में व समस्त प्रमाण पत्रों सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो । रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 21 जनवरी 2023 तक कार्यालय से सम्पर्क करें । इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05160 298802 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
