बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लाक मुख्यालय में पूर्व प्रमुख कुश वर्मा ने वृहद खिचड़ी भोज का आयोजन किया और गरमागरम चाय पिलाई ।

देवमई विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है । हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारी संख्या में बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी खाई और चाय की चुस्कियां ली ।
पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 सालों से लगातार हो रहा है । इसके साथ ही प्रत्येक बुढ़वा मंगलवार को कुढ़नी धाम में भी भण्डारे का आयोजन किया जाता है ।
खिचड़ी भोज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवमई कुश वर्मा,राजेन्द्र सिंह सहित ब्लॉककर्मी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
