फतेहपुर । नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार फतेहपुर में शारीरिक दक्षता कार्यक्रम मनाया गया ।


जिसमें खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खेल प्रतियोगिता में गोला फेंक, वॉलीबॉल, रस्साकसी, खो खो, छल्ला फेक प्रतिस्पर्धाएं शामिल रही ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कारागार अधिक्षक मुहम्मद अकरम जी,जेलर श्री सुरेश चन्द्र जी,उप जेलर प्रभाकर जी, कार्यालय प्रभारी श्वेता साहू राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेन्द्र सिंह, गरिमा सिंह उपस्थित रहें । सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया । कारागार अधिक्षक मुहम्मद अकरम जी ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेणादायक विचारो को कहा ।
जेल शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते है । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया । विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में शिक्षिका सीमा चौहान,अर्चना सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें ।
