बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर में रुई मशीनों से फैल रहे वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर रुई मशीनों को बस्ती से बाहर लगवाया जाने की मांग की जिससे प्रदूषण से बचा जा सके । स्थानीय निवासियों ने ज्ञापन में कहा गया कि रुई मशीनों की तेज धमक के कारण आसपास के मकानों में दरार भी हो रही है ।
आज सोमवार को बिंदकी नगर के मोहल्ला मीरापुर वार्ड नंबर 8 संतोषी मंदिर के समीप निवासी दिनेश कुमार सोनू,राजू, अतुल,रोहित,विकास,महेंद्र,अरुण,अरविंद,भोला,दीपचंद्र,मंसूरी के साथ अनेक लोग तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में कहा गया है कि मोहल्ले में नग्गन ,रफीक तथा अंसार की रजाई गद्दा भरने की दूकान में रुई मशीनें चलती हैं जिसके चलते वायु प्रदूषण के साथ ध्वनि प्रदूषण होता है ।जिसके चलते तरह-तरह की बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा हैं । इतना ही नहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मशीनों की धमक के कारण आसपास की बिल्डिंग और मकान की दीवारों में भी दरार हो रही है । स्थानीय निवासियों ने रजाई गद्दा भरने के लिए लगाई गई रुई । मशीनों को बस्ती के बाहर लगवाए जाने की मांग की ।
इस मामले में उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने पीड़ित लोगों से कहा कि मामले की जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
