जहानाबाद/फतेहपुर । भाई के साथ बाइक द्वारा मायके आ रही युवती की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई ।
जनपद कानपुर थाना साढ के ग्राम मलखानपुर निवासी धीरेंद्र की पत्नी आरती 25 वर्षीय सोमवार की देर शाम अपने भाई दिनेश के साथ बाइक में बैठकर थाना साढ के गांव ऐमनपुर अपने मायके आ रही थी । गांव के समीप युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई और बाइक से गिर पड़ी । जिसे उसका भाई दिनेश लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद आया । जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
