जहानाबाद/फतेहपुर । घरेलू कनेक्शन का तार जोड़ते समय तार टूटकर गिरने से भैंस की करंट लगने से मौत हो गई ।
थाना जहानाबाद के ग्राम बुढवां निवासी बियोग सचान की भैंस मंगलवार को दरवाजे बंधी थी । उसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने घरेलू कनेक्शन का तार जुड़वा रहा था । तभी तार टूटकर गिरने स बियोग सचान की भैंस जिसकी कीमत लगभग 70000 बताई जा रही है । इसकी घटनास्थल पर ही बिजली के करंट से मौत हो गई ।
