कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई । सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नरवल कस्बा निवासी गजेंद्र यादव की पत्नी सोनी यादव (30) वर्षीय सुबह करीब 8 बजे किसी काम से जा रही थी । तभी सरसौल रेलवे क्रासिंग में रेल की पटरी क्रॉस करते वक्त खम्मा नंबर गेट नम्बर 72 खंभा नम्बर 997/15 के बीच ट्रेन की चपेट में आ गई । जिसकी वजह से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मृतका महिला के दो बेटे पुष्पेंद्र 8 (वर्ष)और छोटू 3 (वर्ष) है ।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी महाराजपुर पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को दी । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
