– वृद्धाश्रम निरीक्षण में वार्डेन,दो सफ़ाई कर्मी,तीन रसोईया ,26 वृद्ध महिलाएं व 57 वृद्ध पुरुष मिले अनुपस्थित ।
फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर ने बताया कि अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर श्री रणजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में वृद्धाश्रम,फतेहपुर में मासिक निरीक्षण के साथ ही विधिक जागरुकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज किया गया ।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की वार्डेन श्रीमती नीतू वर्मा,02 सफाई कर्मी,03 रसोइयां एवं एक भण्डारी उपस्थित पाये गये । वृद्धाआक्षम में 83 वृद्धजन उपस्थित पाये गये । जिनमें 26 महिलाये एवं 57 पुरुष कुल 83 वृद्धजन उपस्थित पाये गये । वृद्धाश्रम में प्रत्येक इनमेंट्स से बातचीत की गयी एवं उपस्थित वृद्धजनों से खान-पान चिक्तिसा व्यवस्था व साफ-सफाई आदि की जानकारी व निरीक्षण किया गया । उपस्थित सम्बन्धित वार्डेन को निर्देशित किया गया कि पाकशाला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करवाये एवं वृद्धजनो को सुपाच्च व हल्का भोजन करवाये ।
वृद्धाश्रम में अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर द्वारा वृद्धजनो के अधिकारों एवं महिलाओं के अधिकारो के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी । इसके अतिरिक्त वृद्धजनो के मनोरंजन हेतु साधन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया । वृद्धजनो के टहलने हेतु वृद्धाश्रम के गार्डेन में साफ-सफाई कराये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये । सभी वृद्धजनो को योग कराये जाने सम्बन्धी निर्देश वार्डेन को दिये गये । समय-समय वृद्धजनो की स्वास्थ्य की जांच कराये जाने हेतु उचित कार्यवाही किये जाने का निर्देश भी दिया गया ।
