फतेहपुर । आज बुधवार को विद्युत विभाग की राजस्व वसूली की बैठक कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपस में समन्वय बनाते हुए विद्युत विभाग की राजस्व वसूली में तेजी लाये । अपने-अपने तहसील क्षेत्रों के 20 बड़े बकायादारों की सूची बनाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूली कराये ।
आर0सी0 के माध्यम से की गयी वसूली व विद्युत उपकेंद्रों के काउंटर से जमा धनराशि की रिपोर्ट बना ले । जिससे ऑन लाइन फीडिग सही हो सके । वसूली का जो कार्य पूर्ण कर लिया गया है । उसका समय से ऑनलाइन पोर्टल पर फीडिंग अवश्य कराये । समस्त उपजिलाधिकारी विद्युत से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नियमानुसार समस्याओं का निराकरण कराये ।
विद्युत अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि एस0डी0ओ0 को मलवां औद्योगिक क्षेत्र में बैठने की व्यवस्था की जाय ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य, खागा श्री मनीष कुमार,अपर उपजिलाधिकारी श्री प्रभाकर त्रिपाठी, बिन्दकी तहसीलदार ,खागा तहसीलदार, नायब तहसीलदार सदर,सभी एसडीओ सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
