फतेहपुर । आज वृहस्पतिवार को तहसील सदर अंतर्गत शान्ति नगर स्थित श्री बांके बिहारी मन्दिर का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने औचक निरीक्षण के साथ ही मन्दिर में पूजा अर्चना की । निरीक्षण के दौरान तालाब परिसर का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटन के दृष्टिगत तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाय । इसके लिए तालाब के चारो ओर बाउंड्रीवाल एवं नेचुरल पाथवे बनाने के साथ ही हरे पेड़ पौधे भी लगाए जाने निर्देश संबंधित को दिए ।
उन्होंने कहा कि तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है कि विस्तारित रूप रेखा बनाकर एक सप्ताह में देने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर को दिए ।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्दप्रकाश मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर सहित नगर पालिका परिषद के एई,जेई सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
