फतेहपुर । व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में सीओ जाफरगंज की अध्यक्षता में आहूत की गई । जिसमें व्यापारीगण की समस्याओं को सुनकर निदान के प्रयास पर चर्चा की गई । उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कठिन व जटिल यातायात को शुलभ बनाये जाने हेतु ई रिक्शा के रूट का डायवर्जन व चार पहिया टैम्पो टैक्सी ई रिक्शा के स्टैंड बनाये जाने का सुझाव प्रस्तुत किया साथ ही व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में नगर के समस्त चौकी प्रभारी की सहभागिता का सुझाव प्रस्तुत किया ।जिस पर अध्यक्षता कर रहे सीओ जाफरगंज ने कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु आदेशित किया खखरेरू जोन प्रभारी अजय सोनकर ने खखरेरू कस्बे की जटिल समस्या रामलीला मैदान व जवाहर इण्टर कालेज के बगल देशी शराब का आवंटित ठेका जहा सम्पूर्ण दिन अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है । शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राये स्थानीय महिलाएं नागरिक इन अराजक तत्वों की चपेट में आते रहते है किसी बड़ी व अनहोनी घटना की आशंका सदैव बनी रहती है जिसे हटाये जाने व अराजक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने की बेहद आवयश्कता है ।
बैठक में अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने समस्याओ से अवगत कराते निदान की मांग की अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा कृष्ण कुमार तिवारी मो अंजुम अशोक गुप्ता अजय सोनकर विश्वास राज घनश्याम कुमार अशरफ अली सन्दीप श्रीवास्तव सहित अनेक सम्मानित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
