कानपुर । सरसौल नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में यूपी आई सी विद्यालय टौंस बौसर में यातायात जागरूकता के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ ।

सर्वप्रथम युवाओ के प्रेरणा स्रोत्र स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नर्वल एसएचओ चंद्रकांत मिश्रा के द्वारा युवाओ को यातायात के नियमो के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि हम सभी को यातायात नियमो का पालन जरूर करना चाहिए दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं । तेज रफ्तार में वाहन न चलाये । वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे । शराब पी कर या नशे की हालत में वाहन न चलाये वही नेहरू युवा केन्द्र के रामशंकर तिवारी के द्वारा युवाओ से अपील की गई कि हम सबको यातायात नियमो का पालन करना चाहिए और हम सभी को सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए क्योकि जब कोई दुर्घटना होती है तो अगर हम हेलमेट लगाए होते है तो हमारा सर सदैव सुरक्षित रहता है तथा युवाओ को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई ।
इस कार्यक्रम में नर्वल एसएचओ चंद्रकांत मिश्रा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक राधा मोहन तिवारी,युवा मंडल अध्यक्ष रामशंकर तिवारी,विद्यालय के प्रधानाचार्य वी पी विद्यार्थी,राजेश त्रिपाठी ,रुद्रराम, रजनीकांत, शुक्ला,अंकिता, सीमा,निहारिका,पूजा,
जसवन्त,राजू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।
