कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाड़ियों में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम महाराजपुर थाना क्षेत्र के समाधि बाबा मन्दिर के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त अनुज पाल पुत्र शिवप्रसाद 20 वर्षीय के रूप में की । पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी सूचना सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि 15 तारीख को जीजा के छोटे भाई के साथ मोटर साइकिल से दोनों लोग दीदी के यहां जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे थे मृतक के परिवार जनों ने हत्या की आशंका जताई है ।
वही एसीपी चकेरी अमरनाथ ने बताया कि घटना की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
