कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड में एक व्दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमें दस कम्पनियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें 81 अभ्यार्थी चयनित किये गये ।
सहायक निदेशक सेवा० एसपी व्दिवेदी ने बताया कि यजाकी इण्डिया प्रा लि में 04,पीपल ट्री ऑनलाइन प्रा लि में 10, कैरियर ब्रिज स्किल साॅल्यूशन में 07,श्रीराम फाइनेंस प्रा०लि० कानपुर में 20 जी फोर एससिक्योर साल्यूशन डण्डिया प्रा लि दिल्ली में 07 बजाज कैपिटल इंन्सोरेन्सब्रोकिंग लिए में 02, सिप्ला आयुर्वेदा में 16,शिवांगनी लाजस्टिक प्रा लि में 01, टायर्स इंन्डस्टीज लि में 04,श्रेया इन्टरप्राइजेज में 10 अभ्यार्थी चयनित किये गये ।
श्री व्दिवेदी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्घाटन आर एस भारतीय उप निदेशक सेवा० कानपुर एंव लखनऊ मण्डल व्दारा किया गया ।
मेलें में चुने गये अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर के डी शुक्ला,श्रीमती निधि वर्मा,सुश्री प्रिया गौतम,श्याम प्रकाश अग्निहोत्री,बुलेश कुमार उपाध्याय उपस्थित थे ।
