फतेहपुर । राष्ट्रीय युवा सप्ताह समापन कार्यक्रम मनाया गया । युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय, भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पराग साहू इंटर कॉलेज जमालपुर फतेहपुर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह समापन कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाचार्य श्री उदित नारायण पाण्डेय जी,भगवा रक्षा परिषद जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान,प्रवक्ता दुर्गेश कुमार,सहायक अध्यापक कमलेश कुमार मौर्या,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश दीप,शैलेन्द्र सिंह रहें ।
कार्यक्रम जिला युवाअधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्वेता साहू द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द जी का मालयार्पण कर हुआ श्री दुर्गेश कुमार जी ने स्वामी विवेकानन्द जी की जीवनी पर प्रकाश डाला ।
श्वेता साहू ने कहा कि स्वामी जी प्रेरण के श्रोत है । उनकी हर एक बात हमें कुछ न कुछ सीखती है उन्हें अपना आदर्श मानकर जीवन को उज्जवल कर सकते है । युवा भागीदारी में जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया । प्रयांसी और रेशू ने देश भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया ।
