फतेहपुर । युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गणेश शंकर इंटर कॉलेज सुल्तानपुर घोष ब्लॉक ऐरायां में किया गया ।


जिसमें मुख्य रुप से हुसैनगंज विधायिका उषा मौर्या,प्रधानाचार्य कुशुम लता,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अखिलेंद्र प्रताप सिंह राम प्रकाश एमटीएस उपस्थित रहे ।
खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल,कबड्डी,लम्बी कूद,बालक वर्ग 1600 मीटर दौड़, बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़, स्पर्धाएं शामिल रही । रामप्रकाश ने विधायिका को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया और विजेता खिलाड़ियों को उषा मौर्या एवम् कुशुमलता द्वारा पुरस्कार दिया गया ।
