फतेहपुर । शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में कृषि विभाग एवं उससे सम्बंधित विभागों में संचालित योजनाओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कृषि विभाग,उद्यान विभाग,पशुपालन,मत्स्य एवं रेशम विभाग में केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओ की विस्तृत समीक्षा की ।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग,उद्यान विभाग,पशुपालन,मत्स्य विभाग के अधिकारियों को प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर प्रशिक्षण के लिए गैर प्रदेश/जनपद में भेजने की प्रक्रिया की रिपोर्ट से अवगत कराये,साथ ही किसानों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अधिक आय के लिए खेती/पशुपालन आदि क्षेत्रों पर नयी तकनीकी की जानकारी हो सके ।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने विभाग की योजनाओ से सम्बंधित प्रेजेंटेशन तैयार कर 15 दिवस के अन्दर दिखाना सुनिश्चित करें । किसानों की आय बढ़ाने के लिए जो योजनाएं संचालित हैं । इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय ।
उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जो दावे प्राप्त हुए है कि जांच करें साथ ही पड़ोसी जनपद में किस प्रकार से क्लेम किया गया है कि रिपोर्ट से अवगत कराएं और ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राप्त दावे के सापेक्ष क्लेम दिलाकर लाभान्वित किया जाय । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खेत तालाब एवं निजी तालाब योजनांतर्गत-2021-22 एवं 2022-23 के लक्ष्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करे । भूमि संरक्षण इकाई द्वारा खेत तालाब,चेक डैम बनाये गए है कि प्रगति की रिपोर्ट मयफोटो सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म,खाद्य उन्नयन योजनांतर्गत लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाए । शासन द्वारा गंगा क्षेत्र में जो प्राकृतिक खेती की जानी है । इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को नेचुरल खेती के लिए जागरूक किया जाय साथ ही सभी अनुमन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाय ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,उप कृषि निदेशक श्री राममिलन सिंह परिहार,जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश सिंह,जिला उद्यान अधिकारी श्री श्याम सिंह,सहायक निदेशक मत्स्य,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
