बिन्दकी/फतेहपुर । आज श्री राम भक्त सेवा समिति बिन्दकी द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए लगातार 25 दिनों से चल रहे कम्बल व ऊनी कपड़ों का वितरण कार्यक्रम चल रहा था । जिससे कोई व्यक्ति सर्दी से बीमार ना हो जिसका समापन बरातशाला तहसील रोड में सैकड़ों जरूरत मंद व असहाय लोगों को कम्बल वितरण कर किया गया ।
समिति के अध्यक्ष ओम जी हिन्दू ने बताया कि 28 दिसंबर से लगातार नगर व आसपास क्षेत्र के जरूरतमंदों व असहाय लोगों को कम्बल व ऊनी कपड़ों की व्यवस्था करवायी जा रही थी । जिसका समापन 25 वें दिन कम्बल बांटकर किया और आगे भी समिति द्वारा समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जायेगा ।
इस मौके पर संरक्षक मंडल के राम प्रकाश लोहिया, सुनील गुप्ता,डी के गुप्ता,सूरजबली विश्वकर्मा,राजेश ओमर ,अध्यक्ष ओम जी हिन्दू,संयोजक मुन्ना लाल सोनकर,बराती निषाद,सोनू सैनी,अंशुल सिंह,अश्वनी गुप्ता,भानु आर्य,गुड्डू ओमर,संदीप, शिवम गुप्ता,शिवानंद राजपूत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
