फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए आज विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
श्री रणंजय कुमार वर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल नेतृत्व में विशेष लोक अदालत का संचालन किया गया एवं महोदय द्वारा सम्बोधित किया गया कि विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौता/संस्वीकृति के आधार पर किया जाता है । सभी न्यायिक अधिकारियों (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को नियमानुसार कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा आरबीट्रेशन के वादों का निस्तारण के निर्देश दिये गए । पचास हजार से कम के वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने का भी निर्देश दिया गया ।
उपरोक्त विशेष लोक अदालत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न. 01 द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 कोर्ट द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ई0सी0एक्ट कोर्ट द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 04 द्वारा 02 वादो का निस्तारण किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 05 द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 06 द्वारा 03 वादो का निस्तारण किया गया । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट न0 01 द्वारा कुल 03 वादो का निस्तारण किया गया । इस प्रकार उक्त विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के कुल 13 वादों का निस्तारण किया गया ।
जपनद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष,समस्त पदाधिकारियों को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया ।
