फतेहपुर । विकास भवन सभागार में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय यू0पी0 दिवस मनाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि 24-26 जनवरी स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है । प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष यूपी दिवस में निवेश रोजगार की थीम पर आयोजित होगा ।
उन्होंने कहा कि उप्र दिवस को विकास खण्ड स्तर,तहसील स्तर पर भी आयोजन किया जाय । आयोजित कार्यक्रमो की फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई जाय । उन्होंने कहा कि उप्र दिवस को मनाये जाने के लिए जिन विभागों को जो दायित्व दिया गया है । सकारात्मक सोच के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सफलतापूर्वक उत्तर प्रदेश दिवस को मनाया जाए ।
उन्होंने कहा कि उप्र दिवस के अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी,डी0ओ0,पी0आर0डी0 आपस में समन्वय बनाते हुए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराये और विजेताओं को सम्मानित भी करे ।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग,उपायुक्त उधोग,उद्यान विभाग, ग्रामोद्योग विभाग,स्वतः रोजगार,जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पालिका,जिला कार्यक्रम अधिकारी,कौशल विकास मिशन ,श्रम विभाग,नागरिय विकास डूडा आदि विभाग अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं की प्रदशनी लगाएंगे । साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बधित जानकारी दे और लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाए ।
उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आपस मे समन्वय बनाते हुए संस्कृति कार्यक्रम कराये ।
साथ ही छात्र/छात्राओं से रंगोली,निबंध,भाषण,चित्रकला आदि प्रतियोगिताये सम्पन्न कराये और अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित भी किया जाए । उ0प्र0 दिवस जिला स्तरीय का कार्यक्रम प्रेक्षागृह में संपन्न होगा और 25 जनवरी 2023 को प्रेक्षागृह में मतदाता दिवस भी मनाया जाएगा ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0),अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उपजिलाधिकारी,सदर,खागा,बिन्दकी, जिला परियोजना निदेशक,डी0आर0डी0ए0,जिला विकास अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
