बकेवर/फतेहपुर । थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर जहानाबाद मार्ग बकेवर कस्बा में एक खाली पड़े प्लाट पर दबंगों ने जबरिया कब्जे का प्रयास किया । प्लाट मालिक के विरोध करने पर उसके साथ दबंगों ने अपने परिजनों के साथ गाली-गलौज मारपीट की । इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी ।
भुक्तभोगी कस्बा बकेवर निवासी राजकिशोर गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता ने थाने इस बावत थाना बकेवर को एक शिकायती पत्र देकर बताया है कि बकेवर-जहानाबाद मुगल रोड स्थित उनके प्लाट पर सरांय बकेवर निवासी कुछ दबंग निर्माण कार्य कराकर जबरिया कब्जे का प्रयास कर रहे थे । जिसकी सूचना उन्होंने बकेवर थाना जाकर दिया । सूचना पर थाना में मौजूद दीवान तत्काल उसके साथ घटना स्थल में पहुंचे और निर्माण कार्य रोंकने को कहा ।
पुलिस की मौजूदगी में प्लाट पर अवैध कब्जा कर रहे शफी कुन पत्नी भूराशाह,शमी अहमद,शीम,कल्लू,नसीम,असीम, छुन्ना,फिरोज पुत्रगण भूराशाह अपनी पत्नियों व बहनों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी । इस सम्पूर्ण घटना का वीडियो भी मौजूद है ।
कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि शिकायती पत्र व वीडियो अनुसार मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जाएगी और अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
