बकेवर/फतेहपुर । थाना बकेवर की मुसाफा चौकी पुलिस ने गुटैयाखेडा के एक बाग में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । जुआ की फड़ से एक ताश की गड्डी व 2820 रुपए नगद बरामद किया है ।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि मुखविर की सूचना पर ग्राम गुटैयाखेड़ा में कब्रिस्तान के समीप एक बाग में जुआ खेलते रंगेहाथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है । मौके पर फड से 2820 रुपये व एक ताश की गड्डी बरामद हुई हैं ।
कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि सभी पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है ।
