बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के डारी बुजुर्ग गांव में खेतों में रखवाली कर नाबालिक किशोर के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की ।
बकेवर थाने में शिकायती पत्र देते हुए पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र बीते दिन आवारा जानवरों से हिफाजत करने के लिए खेतों में रखवाली करने गया था । जहाँ गांव के ही एक युवक ने आकर मेरे पुत्र के साथ जबरियन अप्राकृतिक यौन शोषण करने की कोशिश की । मेरे पुत्र द्वारा विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया ।
कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रकाश दोहरे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है ।
