फतेहपुर । श्री हनुमान मन्दिर बस स्टैंड परिसर फतेहपुर के प्रथम स्थापना दिवस पर आज श्री राम श्री हनुमान व समस्त इष्टदेव की पूजा अर्चना कर सुंदर कांड का संगीतमय अखण्ड पाठ किया गया ।
श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट फतेहपुर के मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा व समस्त ट्रस्टी भक्तगणों द्वारा पूजन व सुन्दरकाण्ड की स्तुति द्वारा राष्ट्र की सृमद्धि शक्ति व सद्भाव की कामना की गई ।मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा ने संदेश में कहा ईश्वर की भक्ति संस्कार देती है व मानव सेवा समस्त प्रार्थना स्वीकार करती है ।
सुन्दरकाण्ड टीम व समस्त भक्तगण के सहयोग द्वारा कार्यक्रम में पंडित बाबू तिवारी विनय अरोड़ा अनिल वर्मा मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी उमेश सक्सेना सन्दीप श्रीवास्तव प्रेमदत्त उमराव यश सक्सेना श्रवण कुमार दीछित सलोनी मेहरोत्रा काव्य मेहरोत्रा अंकित गुप्ता शिवदत्त त्रिपाठी सहित सैकङो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और ईश्वर की स्तुति के साथ राष्ट की मंगल कामना की ।
