बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर चलाए जा रहे मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बिंदकी प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व पर आज रविवार को उप निरीक्षक केशरी सिंह ने पुलिस बल के साथ एक अधेड़ अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर महरहा बाईपास से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS ACT में गिरफ्तार कर पेश करने हेतु न्यायालय फतेहपुर के लिए रवाना किया ।
