फतेहपुर । सरकारी आवास आवंटन में की गई धांधली व अपात्रों को किए गए आवंटन की शिकायत कुम्हारनपुर मजरे अकबराबाद निवासी राजेश गौतम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जांच कराए जाने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि देवमई विकास खंड के ग्राम अकबराबाद के प्रधान व सचिव पर आवास आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए अपात्रों को आवास आवंटन किए जाने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है ।
