फतेहपुर । चांदपुर थाना में आज रविवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना चांदपुर पर बने नवनिर्मित द्वार का फ़ीता काटकर उद्घाटन किया । उद्घाटन बाद गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी । थाना द्वार के उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के उपस्थित ग्राम प्रधानों व संभ्रांत नागरिकों के साथ वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किये ।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जाफरगंज,प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज अनिल सिंह,थानाध्यक्ष चांदपुर एवं पुलिस कर्मी सहित क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे ।
