फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आज रविवार को कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला रामनगर राम तलाई मोड़ के समीप नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द कार्यालय भवन के कार्य को पूरा करने की मनसा जाहिर की ।
उन्होंने कहा नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय बनने से जहानाबाद क्षेत्र में शासन द्वारा मंजूरी मिलने के उपरांत कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस कर्मियों तैनाती होगी ।
इस दौरान जाफरगंज क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह,बिन्दकी क्षेत्रा धिकारी परशुराम त्रिपाठी,कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था ।
निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक ने कस्बे का पैदल गस्त करते हुए व्यापारियों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों में सुरक्षा की दृष्टिकोण में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के दिशा निर्देश दिए ।
