बिन्दकी/फतेहपुर । आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर में शासन के निर्देशानुसार नेता जी सुभाष चंद्र की जयंती के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर पी के वार्ष्णेय के दिशानिर्देशन में “सड़क सुरक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत मानव श्रृंखला,शपथ ग्रहण समारोह के साथ रैली का आयोजन किया गया ।

क्रीडा विभाग,एनएसएस तथा रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली का शुभारंभ प्राचार्य पी के वार्ष्णेय के द्वारा किया गया । छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए । जनसाधारण को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
