फतेहपुर । न्ययालय परिसर में खड़े गूलर के पेड़ों की नीलामी 31 जनवरी को होगी ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद न्यायालय फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित पानी की टंकी के पास दो अदद गूलर के पेड़ खड़े हैं । जो पानी की टंकी की तरफ झुके होने के कारण कभी भी पानी की टंकी के उपर गिर सकते है तथा एक अदद गूलर का पेड शासकीय आवास संख्या- ए-1 स्थित न्यायालय परिसर के आवास के पीछे बाउन्डीवाल की तरफ निकट समीप झुका हुआ खड़ा है तथा बाउन्ड्रीवाल की तरफ झुका होने के कारण बाउन्ड्रीवाल पर यह पेड़ भी कभी भी गिर सकता है । जिससे शासकीय सम्पत्ति के क्षति ग्रस्त होने की सम्भावना है । इसको दृष्टिगत रखते हुए की वित्तीय समिति की देखरेख में 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को समय 02.00 बजे अपरान्ह से न्यायालय परिसर में नीलामी कराई जायेगी ।
नीलामी से सम्बन्धित सूचना ecourts.gov.in/fatehpur से प्राप्त की जा सकती है ।
नीलामी हेतु पेड़ का विवरण
◆ प्रजाति-गूलर, गोलाई मी0 में-1.88,व्यास श्रेणी-50-60,दशा हरा खड़ा अयोग्य,मूल्यांकन धनराशि-1091.66 ।
◆ प्रजाति-गूलर,गोलाई मी0 में-1.88, व्यास श्रेणी-50-60,दशा हरा खड़ा अयोग्य,मूल्यांकन धनराशि-1091.66 ।
◆ प्रजाति-गूलर,गोलाई मी0 में-3.37,व्यास श्रेणी-50-70 ऊपर,दशा हरा खड़ा अयोग्य,मूल्यांकन धनराशि-1910.66 ।
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग फतेहपुर द्वारा उपरोक्त वर्णित वृक्ष का मूल्यांकन ही प्रथम बोली होगी तथा अधिकतम बोली जनपद न्यायाधीश द्वारा उपयुक्त पाये जाने पर स्वीकृत की जायेगी ।
नीलामी में सम्मिलित बोली बोलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रू0 1000.00 बोली बोलने से पहले काशन मनी के रूप में जमा करनी होगी ।
नीलामी की स्वीकृत सम्पूर्ण धनराशि बोलीदार द्वारा तुरन्त जमा की जायेगी ।
उ०प्र० वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के प्रावधानों के अन्तर्गत उपरोक्त समस्त वृक्षों के कटान के लिये पातन अनुज्ञा शुल्क रू0 100 प्रति वृक्ष दिया जाना आवश्यक है । बोलीदार द्वारा उक्त वर्णित वृक्ष के प्रकाष्ट के अभिवहन के लिये प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के कार्यालय से अभि वहन पास लेना अनिवार्य होगा ।
