बिन्दकी/फतेहपुर । विधायक ने हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया यह सारथी रथ नगर व गांव क्षेत्र में घूम कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे ।
सोमवार को बिन्दकी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं । इसी के तहत सारथी रथ की भी एक योजना है । जिसके माध्यम से यह सारथी नगर व क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे ।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से जनसंख्या नियंत्रण में सहायता मिलती है और जनसंख्या नियंत्रण होने से व्यक्ति व परिवार अधिक उन्नत करता है । जीवन में सफलता मिलती है । क्योंकि बड़े परिवार जब बढ़ते हैं जिम्मेदारी बढ़ती है और आज के आर्थिक युग में उसका निर्माण करना कठिन हो जाता है ।
तमाम संकट आते हैं ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा परिवार नियोजन के प्रति जो योजनाएं चलाई जा रही हैं वह सराहनीय है ।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० धर्मेंद्र सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,बीजेपी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी के अलावा बीजेपी नेता रामकुमार साहू,सुल्तान सिंह,शुभम सिंह,योगेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
