बिन्दकी/फतेहपुर । महान क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नगर के तहसील रोड स्थित सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) विद्यालय में,दयानंद इंटर कॉलेज,होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के हजारों बच्चों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाकर “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” का संदेश दिया ।
मुख्य रुप से रैली पर पहुंची उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी ने हरी दिखाकर रैली को रवाना किया ।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी,प्रधानाचार्या रति वर्मा,नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ,नगर पालिका ईओ निरुपमा प्रताप सिंह,पूर्ति निरीक्षक पवन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह,लेखपाल भान सिंह के अलावा प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाए व छात्र छात्राएं मोजूद रहे ।
