बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में कुछ लोगो ने गर्भवती महिला के साथ गाली-गलौज,मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी ।
बकेबर थाना में महिला द्वारा दी गई तहरीर में आलमपुर निवासी प्रेमचन्द कुशवाहा ने बताया कि रविवार की सुबह वो किसी काम से बाहर गया था । उनकी गर्भवती पत्नी पूजा देवी घर पर अकेली थी । उनके पड़ोसी अनुज कुमार पुत्र सुखदेव,सुखदेव पुत्र बुद्धू,अनुज की पत्नी व अन्य एक महिला के साथ मिलकर मेरी पत्नी को अकारण गाली देने लगे । पूजा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दी । मारपीट के कारण उसके शरीर पर चोटे आई है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पूजा का मेडिकल कराकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
