कानपुर । आज सोमवार को निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में सड़क सुरक्षा विषय के अंतर्गत सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से ‘सड़क सुरक्षा माह’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री एस एन सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ ।

इसके के तहत डायट परिसर में पूर्वाहन 11:00 बजे से समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉप तथा डीएलएड प्रशिक्षु की मानव श्रृंखला निर्माण व सड़क सुरक्षा शपथ दिलाए जाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
संस्थान के प्राचार्य श्री एसएन सिंह के सानिध्य में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया । प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री एसएन सिंह ने सभी को सभी को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलवाई और भविष्य में सड़क संबंधित दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क एवम यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिए ।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सरोज प्रवक्ता कला एवम अरुण विक्रम सिंह के द्वारा किया गया । अन्य सह सहयोगी संचालन कर्ता के रूप में श्री डाक्टर विवेक कुमार सिंह,राहुल यादव,गोपाल कृष्ण त्रिपाठी,श्रीमती दीपू देवी,संगीता गौतम, दीपिका पाठक,अब्दुल नदीम पुष्पेंद्र जी एवम अनूप कुमार जी उपस्थित रहे ।
