फतेहपुर । गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । पूर्व संध्या पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में लाइटिंग की जाएगी । विद्यालयों में निकाली जाएगी प्रभातफेरी ,महापुरुषों को शहीद स्थलों पर दी जाएगी श्रृद्धांजलि और होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर ने बताया कि प्रातः 07:00 बजे 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम 26 जनवरी 2023 को प्रभात फेरी का आयोजन स्कूल प्रांगण में कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जायेगा जनपद स्तर पर नहीं किया जायेगा । स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदों / महापुरूषों की प्रतिमाओं व उसके आस पास के स्थल की व्यापक साफ-सफाई व चूना छिड़काव कर माल्यार्पण किया जायेगा ।
प्रातः 08.30 बजे सभी सरकारी गैर सरकारी भवनों में ध्वजा रोहण एवं अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान गाया जायेगा । ततपश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प को पढ़ा जाये (संकल्प अन्त में अंकित है) इस अवसर पर कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गाधी व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा । इसके आयोजक श्री जियालाल,अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर समिति,फतेहपुर व प्रभारी अधिकारी नजारत होगे ।
जनपद के सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में प्रतिभाग लेंगे और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुये गणतंत्र दिवस के महत्व पर व्याख्यान दिये जाये और कार्यक्रम के सम्पन्न होने के उपरान्त सभी कार्यालयाध्यक्ष अनुपालन आख्या देंगे । कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान में दी गयी व्यवस्थाओं की जानकारी से पूर्व सामान्य को अवगत कराया जायेगा । इसी प्रकार तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
प्रातः 08.45 बजे शहीद स्मारक पुलिस लाइन फतेहपुर में अमर शहीद हिकमत उल्ला खां डिप्टी कलेक्टर आदि की स्मृति में माल्यार्पण जिलाधिकारी महोदया द्वारा किया जायेगा ।
इसके आयोजक क्षेत्राधिकारी नगर होगे ।
बावनी इमली शहीद स्मारक तहसील बिंदकी में उपजिलाधिकारी बिन्दकी द्वारा व तहसील खागा में ठा0 दरियाव सिंह जी की मूर्ति में माल्यार्पण उपजिलाधिकारी खागा द्वारा किया जायेगा । फतेहपुर नगर में ठा0 दरियाव सिंह जी की मूर्ति में माल्यार्पण उपजिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा किया जायेगा ।
अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के निवास स्थान हथगाम में खण्ड विकास अधिकारी,हथगाम द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा ।
अमर शहीद बाबा गयादीन दुबे ग्राम कोराई की समाधि स्थल पर प्रधानाचार्य,इण्टर कालेज,कोराई द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा ।
अमर शहीद दुनियापति सिंह फसिया बाग गोपाल गंज की समाधि स्थल पर प्रधानाचार्य सर्वोदय इण्टर कालेज गोपालगंज द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा ।
अमर शहीद नुसरत हुसैन जहानाबाद की समाधि स्थल पर प्रधानाचार्य अशीरे माल्टा नुसरत हुसैन इण्टर कॉलेज जहानाबाद द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा ।
अमर शहीद शिव नारायण तिवारी/दुलारेलाल तिवारी ग्राम नोनारा की समाधि स्थल पर खण्ड विकास अधिकारी,अमौली द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा । जनपद में स्थापित महापुरूषों की सभी प्रतिमाओं की सफाई सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायतों द्वारा करायी जायेगी और राजनैतिक दलों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा ।
जनपद के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि सम्बन्धित तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा ।
उप जिलाधिकारी सदर फतेहपुर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर से महापुरुषों एवं शहीदों की मूर्तियों की सूची लेकर अपने स्तर से नायब तहसीलदारों की ड्यूटी माल्यार्पण हेतु लगायेगे ।
प्रातः 09.00 बजे पुलिस परेड में होमगार्ड की प्लाटून भी सम्मिलित की जाये तथा पी०ए०सी० को इस परेड में सम्मिलित होने हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर कमाण्डेण्ट पी०ए०सी० से अनुरोध कर लें । इसके उपरान्त पुलिस लाइन में कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।
प्रातः 10:00 बजे जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण व खेलकूद,निबन्ध प्रतियोगिता (आनलाइन) व स्वाधीनता के गीत गाये जायेंगे । वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा संगोष्ठियों का आयोजन कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए किया जायेगा ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्मनिर्पेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया जायेगा ।
विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाये और सशस्त्र सैन्य बल के बलिदान को नमन करते हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराये जायें ।
उक्त कार्यक्रम की देखरेख जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर कोरोना गाइड करते हुए करेंगे वह यह भी कि समस्त शिक्षण संस्थाय उक्त कार्यक्रम में से कोई न कोई कार्यक्रम अवश्य ही आयोजित करे ।
कार्यक्रम समाप्त होने के तीन दिन बाद जिला विद्यालय निरीक्षक,फतेहपुर/बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर सभी विद्यालयों/कालेजों में किये जाने के सम्बंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ।
उपजिलाधिकारी खागा/बिंदकी/फतेहपुर अपने तहसील मुख्यालय में समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माला पहनाकर व गर्म शाल भेट करके सम्मानित करेंगे ।
इस कार्यक्रम के आयोजक उपजिलाधिकारी व तहसीलदार होगे । जनपद स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान उपरोक्तानुसार जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त किया जायेगा । प्रातः 11.30 बजे जिला कारागार में बन्दियों को सदाचार का पालन करने हेतु एवं बुराइयों को छोडने हेतु प्रेरित करने के लिए सस्कृति कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए आयोजित किये जायेंगे । इसके आयोजक अधीक्षक,जिला कारागार फतेहपुर व जिला प्रोबेशन अधिकारी फतेहपुर होंगे ।
प्रातः 11.45 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए शहीदों की यादगार में शहीद स्मारक में माल्यार्पण एवं पुष्पाजलि, जिलाधिकारी महोदया द्वारा की जायेगी । इसके आयोजक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहपुर होगें ।
अपरान्ह 12:00 बजे जिला अस्पताल में मरीजों एवं कुष्ठ रोगियों हेतु फल विवरण का कार्य किया आयेगा । ब्लड परीक्षण किया जाये व पंजी सृजित कर अनुरक्षित रखा जाये । समस्त दवा विक्रेताओं की रेसक्रास का सदस्य बनाया जाये ।
इसके आयोजक मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कुष्ठ अधिकारी फतेहपुर होगे । इस कार्यक्रम के पूर्व जिला चिकित्सालय में सफाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाये ।
अपरान्ह 12.00 बजे राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में सादारता गोष्ठी,मतदाता जागरूकता का आयोजन कारोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए किया जायेगा । इस कार्यक्रम के आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर व प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर होगे ।
अपरान्ह 0100 बजे इस अवसर पर अपरान्ह 01.00 बजे से 02:00 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ कक्षा 6 से 12 तक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन कराया जाये । इस प्रकार के कार्यक्रम जनपद के समस्त जूनियर हाईस्कूलो,इण्टरमीडिएट व डिग्री कालेजों में आयोजित किये जायेंगे ।
इसके आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, फतेहपुर व प्रधानाचार्य राजकीय इन्टर फतेहपुर, महात्मा गांधी महाविद्यालय फतेहपुर होंगे । पुरस्कार की व्यवस्था मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर सुनिश्चित करेंगे ।
अपरान्ह 2.00 बजे से 4.00 बजे तक मोटर दुर्घटना के प्रति एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुकता शिविर व मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम के आयोजक एआरटीओ फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी नगर फतेहपुर होगे ।
एम०सी०सी० स्काउट,होमगार्ड द्वारा मार्च किया जायेगा इसके आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक व युवा कल्याण अधिकारी, फतेहपुर तथा जिला कमाण्डेंट एन०सी०सी० व होमगार्ड होंगे।
सांय 06.00 बजे से 08 बजे तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में केबिल के माध्यम से राष्ट्र भक्ति की फिल्म के प्रचार हेतु चैनलों में पट्टी चलायी जाये । इसके आयोजक जिला मनोरंजन कर अधिकारी फतेहपुर होंगे ।
सामान्य-गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व कल 25 जनवरी 2023 को जनपद के समस्त सरकारी/गैर सरकारी भवनों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में प्रकाश (लाइटिंग) आदि की भव्य व्यवस्था सभी सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष संस्थापकों द्वारा की जायेगी । इसके अतिरिक्त नगर व कस्बों के प्रमुख चौराहों में प्रकाश की व्यवस्था सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी,नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों द्वारा की जायेगी ।
