चौडगरा/फतेहपुर । कल्याणपुर थाना पुलिस ने आज मंगलवार को चार देशी बमों,एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि शोएब खान पुत्र हिसामुद्दीन खान उम्र करीब 20 वर्ष निवासी हबीबपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर को चार देशी बमों,एक अबैध तमंचा कारतूस व दो बाईकों के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी टीम में उनके साथ उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिह राजपूत, कांस्टेबल विवेक कुमार यादव व कांस्टेबल राहुल कुमार रहे । गिरफ्तार अभियुक्त पर मु0अ0सं0 23/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
