कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम० त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया रवीन्द्र त्रिपाठी कीर्ति कुमार शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर एवं जय प्रकाश तिवारी फतेहपुर जिला अध्यक्ष अमरदीप त्रिपाठी आलोक गौड़ ताहिर सिद्दीकी व पंकज गुप्ता ने 74वें गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।
पदाधिकारियों ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान को लागू किया गया था। गणतंत्र एक ऐसी प्रणाली है जिसमें राष्ट्र के मामलों को सार्वजनिक माना जाता है ।
यह किसी शासक की निजी सम्पत्ति नहीं होती है । राष्ट्र का मुखिया वंशानुगत नहीं होता है । उसको प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा द्वारा नियुक्त अथवा निर्वाचित किया जाता है । हमारा देश विश्व का एकमात्र देश है है । जहां लोकतंत्र की जड़ें सर्वाधिक मजबूत है ।
पदाधिकारियों ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व हमारे यहां यह मान्यता है कि आज के दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था । इसलिए इस दिन को हम विद्या की देवी मां सरस्वती जी की जयंती के रूप में मनाते हैं ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को पीला रंग पंसद है इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनने का प्रचलन है ।
